Hathras News: रेलवे ट्रैक पर मिले शव की हुई शिनाख्त, हत्या की आशंका
हाथरस, अगस्त 19 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मेंडू के निकट पिछले दिनों मिले शव की शिनाखत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने की आशंका जाहिर की है। मंगलवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। अनूप 22 पुत्र तिलक सिंह निवासी मिरगामई कोतवली हाथरस जंक्शन राजमिस्त्री का काम करता था। वह अविवाहित था। वह 15 अगस्त की देर शाम अपने घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। 16 अगस्त को हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के मेंडू कस्बे के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया और शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। मंगलवार को अनूप के परिजन पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। वहां शव देखक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.