हाथरस, अक्टूबर 18 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। किशोरी के उम्र निर्धारण के विवाद को लेकर डीजी के आदेश पर जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट को काम करने से शनिवार को रोक दिया गया। इससे अल्ट्रासाउंड कराने आए मरीज निराश होकर लौट गए। मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बागला जिला अस्पताल जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। जिले के कोने-कोने से मरीज उपचार के लिए इस अस्पताल में आते हैं। ओपीडी में रोजाना करीब 1200 मरीजों का जिला अस्पताल में उपचार होता है। अस्पताल में एक मात्र रेडियोलॉजिस्ट है। उनपर उम्र निर्धारण के एक मामले को लेकर कार्रवाई प्रचलित है। इसके कारण पिछले पांच दिन अल्ट्रासाउंड सेवा ठप थीं। शनिवार को रेडियोलॉजिस्ट काम पर आए। दोपहर को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मौखिक आदेश देकर उनका काम रूकवा दिया। इससे रोडियोलॉजिस्ट काम बंद ...