हाथरस, जुलाई 31 -- Hathras News: मुरसान। क्षेत्र के हाथरस-मथुरा रोड पर दो दुकानदारों के बीच उधार के रूपये मांगने को लेकर जमकर मारपीट हुई। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मुरसान पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई।मुरसान के सब्जी मंडी रोड पर एक ब्यूटी पार्लर संचालक ने बताया कि मुरसान के मथुरा बरेली रोड स्थित एक दुकानदार ने अपनी बेटी की शादी का मेकअप 17000 में तय किया था। दुकानदार की बेटी की शादी होने के बाद दुकानदार ने ब्यूटी पार्लर संचालक को पहले 10000 दिए। उसके बाद उसने 7000 बाद में देने की बात कही। शुक्रवार को वही ब्यूटी पार्लर संचालक बाहर के रूपए मांगने के लिए दुकानदार के पास में पहुंचा। इसी बात को लेकर दुकानदार आग बबूला हो गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। काफी ...