हाथरस, अगस्त 4 -- Hathras News: सिकंदराराऊ। हर घर जल योजना के तहत जल निगम द्वारा बगिया बारहसैनी में जोन 2 के अंतर्गत बनाई गई पानी की टंकी पर चढ़कर बच्चों द्वारा बनाई जा रही रील को लेकर जल निगम के अधिकारी सतर्क हो गये। और किसी भी अनहोनी की आशंका को लेकर उन्होंने टंकी पर चढ़ने वाले रास्ते पर लोहे का गेट लगवा कर बंद कर दिया है। जल निगम द्वारा किए गए इस कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने हर्ष जताया हैं। जानकारी के अनुसार मौहल्ला बगिया बारहसैनी जोन 2 एक पानी की टंकी का निर्माण किया गया है। जिस पर मौहल्ले के बच्चों द्वारा ऊपर चढकर रील बनाने के लिए स्टैंड बाजी की जा रही थी। पानी की टंकी पर चढ़कर बच्चों द्वारा रील बनाए जाने की जानकारी मिलते ही। जल निगम के अधिकारी सचेत हो गए और उन्होंने रील बनाने की घटना पर अंकुश लगाने के लिए टंकी पर ऊपर जाने वाले रास...