Hathras News: रास्ते में बिखरे मिले पालिका के दशकों पुराने बिल और पासबुक
हाथरस, अक्टूबर 2 -- Hathras News: हाथरस। शहर के बागला डिग्री कॉलेज रोड पर गुरुवार की सुबह नगर पालिका की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरते हुए कुछ पुराने रिकॉर्ड मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि यह ट्रैक्टर-ट्रॉली में बड़ी संख्या में पुराने रिकॉर्ड के कागज, पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों की पासबुक और अन्य दस्तावेज भरकर ले जाए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रॉली को ढककर या सुरक्षित तरीके से नहीं ले जाने के कारण रास्ते में कागज लगातार गिरते रहे और देखते ही देखते सड़क पर सैकड़ों की संख्या में कागज बिखर गए। बताया जाता है कि यह सभी दस्तावेज कई साल पुराने थे और इनको निस्तारण के लिए नगर पालिका परिषद के जलेसर रोड स्थित कूड़ा-कचरा निस्तारण प्लांट पर ले जाया जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.