हाथरस, अक्टूबर 21 -- Hathras News: सादाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101वें स्थापना वर्ष के अवसर पर सादाबाद नगर में विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया। सुभाष गली स्थित श्री वासुदेव विद्या मंदिर में आयोजित हुए कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने संगठन के उद्देश्यों, राष्ट्रसेवा और सामाजिक समरसता के महत्व पर विचार रखे। मुख्य वक्ता अमरवीर, सह विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए संघ के विचारों और कार्यपद्धति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अमरवीर ने विजयादशमी के महत्व को बताते हुए स्वयंसेवकों से अनुशासन, संगठन और सेवा भाव को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्र के प्रति समर्पण और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- Amroha News: विजय दशमी पर गूंजा राष्ट्र भक्ति का...