Hathras News: राशन न देने और अभद्रता का आरोप, डीलर के खिलाफ शिकायत
हाथरस, अक्टूबर 2 -- Hathras News: सहपऊ। कस्बा सहपऊ निवासी गब्बर सिंह पुत्र गोकुल चंद्र ने राशन डीलर सुनीता देवी और उनके पुत्र कृष्णकांत उर्फ मोनू पर राशन नहीं देने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की है। उन्होंने जुलाई, अगस्त और सितंबर 2026 का राशन दिलाने के साथ डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायती प्रार्थना पत्र में गब्बर सिंह ने बताया कि उनका राशन कार्ड सुनीता देवी की दुकान से संबद्ध है। आरोप है कि जुलाई, अगस्त और सितंबर का राशन लेने पहुंचने पर डीलर के पुत्र कृष्णकांत उर्फ मोनू ने उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज करते हुए राशन देने से इनकार कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पूर्व में राशन को लेकर शिकायत करने से नाराज डीलर पक्ष ने जानबूझकर राशन देना बंद कर दिया। अगले दिन दुकान पर ताला लगा मिला।
गब्बर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.