हाथरस, अक्टूबर 21 -- Hathras News: सासनी। कस्बा के रामलीला मैदान में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव में मंगलवार को राम-रावण युद्ध और रावण वध की लीला का मंचन किया गया। श्री मानस कला मंच के निर्देशक हरिगोपाल गुप्ता के निर्देशन में कलाकारों ने भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए भीषण युद्ध का सजीव मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंगलवार को रामलीला मैदान से भगवान श्रीराम का डोला निकाला गया, जो कस्बा के के एल जैन इंटर कॉलेज मैदान पर पहुंचा। यहां राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। दोनों ओर से हुए भीषण युद्ध के बाद भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर दिया। रावण के धराशायी होते ही मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: रावण के पुतले का दहन कर मेले का समापन इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतला धू-धू कर जलने लगा और ...