Hathras News: रामायण के रचियता महर्षि वाल्मीकि को किया नमन
हाथरस, अक्टूबर 26 -- Hathras News: जनपद के अलग अलग स्थानों पर रामायण के रचियता महर्षि वाल्मीकि की जयंती सादगी के साथ मनाई गई। इस मौके पर कई विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके उन्हें नमन किया गया। शहर में सुबह करीब 8 बजे रोडवेज बस स्टैंड से प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी मोहल्ला माईयान के बाबा छप्पन नाथ मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई। एडवोकेट रत्नेश रत्न और प्रवीण खंडेलवाल इसमें मुख्य रूप से मौजूद रहे। प्रभात फेरी शहर के सादाबाद गेट, चूना वाला डंडा, चावड़ गेट, नयागंज, जामा मस्जिद, किला गेट, सासनी गेट और कमला बाजार से होते हुए मोहल्ला नाई का नगला स्थित बाबा बालक दास बगीची पर खत्म हुई। इस दौरान लोगों में उत्साह दिखा। इस मौके पर मेला अध्यक्ष अमरदीप कमल, संरक्षक अर्जुन वाल्मीकि, ऋषभ चौधरी, सोनू पाथरे, हर्ष चौहान, अनिकेत वाल्मीकि, सौरभ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.