Hathras News: रात में हुई बारिश सुबह से छाए बादल गर्मी से मिली राहत
हाथरस, सितम्बर 4 -- Hathras News: हाथरस। गुरुवार की रात से मौसम ने करवट बदली। रात को बारिश हुई शुक्रवार की सुबह से आसमान में बादल छाए। पूरे दिन सूरज व बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चला। बारिश के दौरान शहर के कई इलाकों में जलभराव व कीचड़ हो गई। इस कारण लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में मुशिकलों का सामना करना पड़ा। मौसम के बदलने से सर्दी जुकाम के मरीजों की संख्या में ईजाफा हो गया है। शुक्रवार को अधिकत्तम 31 व न्यून्नतम 25 डिग्री तापमान रहा। शाम को फिर से घने बादल छाए। बूंदाबादी हुई।सितंबर माह की शुरुआत में हर रोज मौसम बदल रहा है। कभी बारिश हो रही है तो कभी तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छा रहे हैं। गुरुवार की रात को दस बजे से बारिश की शुरुआत हुई। रुक रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। जब सुबह लोग जागे तो आसमान में बादल छाए हुए थे। लोगों सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.