Hathras News: रात में छत से गिरकर युवक की उपचार के दौरान मौत
हाथरस, जुलाई 9 -- Hathras News: सिकंदराराऊ। स्थानीय जीटी रोड स्थित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव के जीटी रोड स्थित परिसर में किराए पर रह रहे युवक की मंगलवार की रात्रि में छत से गिरने के बाद अलीगढ़ के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार को शव आने के बाद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी के अनुसार विवेक कुमार पुत्र कालीचरन 40 वर्ष यहां पर किराएदार के रूप में रह रहा था। मंगलवार की रात्रि लगभग 12 बजे के लगभग पास की गली में वह छत से किसी तरह नीचे गिर गया। गिरने की तेज आवाज सुनकर लोग अपने घरों से निकाल कर आए तो यह गली में बेहोश पड़ा हुआ था। तुरंत आनन-फानन युवक को उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए जहां एक निजी चिकित्सालय में बुधवार को इसकी मौत हो गई। बुधवार की दोपहर में विवेक का शव कस्बे में आ गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.