Hathras News: राजसी पोशाक से सजा राम दरबार, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा हनुमान मंदिर
हाथरस, नवम्बर 3 -- Hathras News: सादाबाद। दीपावली का पावन पर्व भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन और धर्म की अधर्म पर विजय का संदेश लेकर आता है। इसी पावन अवसर पर नगर के सुभाष गली स्थित प्राचीन ठाकुर श्री हनुमान जी महाराज मंदिर में मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। यहां श्रद्धालुओं की ओर से भगवान श्रीरामचंद्र जी के संपूर्ण परिवार अर्थात राम दरबार को भव्य एवं आकर्षक राजसी पोशाक अर्पित की गई। इसके बाद भगवान का मनमोहक श्रृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना की गई।मंदिर प्रबंधक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम चार बजे से श्रद्धालुओं के लिए भगवान के दर्शन प्रारंभ कर दिए गए थे। इसके बाद बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने राम दरबार के दिव्य एवं अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आकर्षक राजसी पोशाक और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.