Hathras News: रक्षाबंधन के पर्व पर स्कूलों में हुई प्रतियोगिता
हाथरस, अगस्त 28 -- Hathras News: रक्षाबंधन के पर्व पर स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। श्री बलवंत सिंह पब्लिक स्कूल, सलेंमपुर, हाथरस में रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी राखियाँ बनाकर अपनी कल्पनाशीलता का परिचय दिया। विभिन्न सजावटी सामग्रियों से तैयार की गई सुंदर एवं आकर्षक राखियों ने सभी का मन मोह लिया।विद्यालय के प्रबंधक एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें ऐसी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। यह भी पढ़ें- B...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.