हाथरस, अगस्त 19 -- Hathras News: हाथरस। सेवा और परोपकार की भावना को साकार करते हुए निस्वार्थ सेवा संस्थान एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तपस्या धाम में डॉक्टर दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति में संयुक्त रूप से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर 20 अगस्त गुरुवार को सुबह दस बजे से साढ़े बारह बजे तपस्या धाम तरफरा रोड में आयोजित होगा। बीके सीता दीदी ने कहा कि रक्तदान केवल रक्त का दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का संकल्प है। एक यूनिट रक्त किसी के जीवन में नई आशा और नई सांस बन सकता है। निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा भी समय समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते रहे हैं। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना है। पूर्व में आयोजित संस्थान के रक्तदान शिविरों ...