हाथरस, जुलाई 6 -- Hathras News: हाथरस। हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालपुर नगला उदैया में रविवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में महिलाओं और बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायलन ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बागला जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित श्यामवीर सिंह पुत्र रामलखन सिंह ने बताया कि उनके परिवार और दूसरे पक्ष के बीच पुराना विवाद चल रहा है, जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि रविवार देर शाम साढ़े आठ बजे दूसरे पक्ष का एक नामजद व्यक्ति शराब के नशे में उनके घर पहुंचा और न्यायालय में चल रहे मामले का फैसला करने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर उस...