हाथरस, अक्टूबर 3 -- Hathras News: हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज पंडाल में शनिवार को युवा सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण व प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। कन्या गुरुकुल सासनी, सेठ हरचरन दास गर्ल्स इंटर कॉलेज , सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हाथरस जंक्शन , दीप इंटर कॉलेज मेंण्डू , जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज मीतई के छात्र छात्राओं ने मनोहारी प्रस्तुतियां दी। युवा उत्थान अभियान की सूत्रधार शैलजा मिश्र ने उनके द्वारा शुरू किये गये युवा उत्थान अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला । उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में उन्हीं की पहल पर उनके संयोजकत्व में प्रथम बार युवा सम्मेलन मेले में आयोजित हुआ था। शैलजा ने पीढ़ियों में टकराव व बढ़ती दूरी पर चिंता जताते हुए कहा कि युवाओं की अपने बुजुर्गों के अ...