Hathras News: युवा संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सीधे प्रदेश मंत्री से पूछे सवाल
हाथरस, अक्टूबर 5 -- Hathras News: हाथरस। जनपद हाथरस में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, जिज्ञासाओं और भविष्य से जुड़ी चिंताओं को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि विद्यार्थियों को बिना किसी संकोच के सीधे मंत्री जी से प्रश्न पूछने का अवसर मिला। छात्र-छात्राओं ने शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता, स्वास्थ्य सुविधाओं और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। कार्यक्रम में छात्रा काशिका ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रश्न किया कि पेपर लीक को कैसे रोका जा सकता है। इस पर प्रदेश मंत्री श्री यतेंद्र शर्मा ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.