Hathras News: युवती से छेड़छाड़ के अभियुक्त को पांच साल की कैद
हाथरस, अक्टूबर 22 -- Hathras News: हाथरस,कार्यालय संवाददाता। युवती से छेड़छाड़ के मामले में न्यायालय ने एक अभियुक्त को पांच साल की कैद की सजा सुनाई है। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे विशेष एससी-एसटी न्यायालय ने यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने दोषी पर अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर उसे अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष के मुताबिक मामला 7 अगस्त 2014 का है। चंदपा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती हाथरस के एक कॉलेज से बीए प्रथम वर्ष की मेरिट लिस्ट देखकर साइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसके साथ छेड़खानी की गई। घटना के बाद युवती के पिता ने चंदपा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। इसके बाद विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट हर्ष अग्रवाल की अद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.