Hathras News: युवक का अपहरण कर मारपीट करने का आरोप
हाथरस, जुलाई 2 -- Hathras News: मुरसान। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के नगला बाबू निवासी व्यक्ति ने अपने बेटे का अपहरण व मारपीट करने का अरोप लगाया है। उसने इस संबंध में कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नगला बाबू निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा 19 जून को मुरसान के मोहल्ला पोखर वाले के कुछ युवकों के साथ एक बरात में गया था। आरोप है कि बरात के दौरान किसी बात को लेकर पांच-छह युवकों ने उसके बेटे के साथ मारपीट की थी। इसके बाद उसका बेटा किसी तरह अपनी जान बचाकर घर लौट आया था। अगले दिन 20 जून को सुबह करीब 11 बजे पांच-छह युवक बाइक लेकर नगला बाबू गांव पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने अंबेडकर पार्क के पास से उसके बेटे को जबरन बाइक पर बैठाया और अपने साथ ले गए। युवकों ने उसके बेटे को नगला धर्मा गांव स्थित श्मशान घाट पर ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.