हाथरस, नवम्बर 27 -- Hathras News: सादाबाद। यातायात जागरूकता अभियान के तहत सलेमपुर रोड स्थित मोहनलाल आदर्श इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। सामाजिक कार्यकर्ता श्रुति मिश्र के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। मुख्य अतिथि सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- Meerut News: मेरठ : छा...