हाथरस, अगस्त 23 -- Hathras News: सादाबाद। गांव मड़नई निवासी देवेंद्र सिंह, मुन्नालाल बघेल, स्वराज खान आदि ने मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया कि गांव में बंबा के पास सार्वजनिक शमशान है, जिसमे ंसभी समुदाय के लोग अपने शवों को दफन व अंतिम संस्कार करते हैं, लेकिन उक्त श्मशान को जाने के लिए कोई रास्ता मौजूद नहीं है। राजस्व कागजातों में दर्ज रास्ते को चकदारों द्वारा जोतकर अपने चक में मिला लिया गया है, जिस वजह से श्मशान घाट जाने के लिए कोई रास्ता शेष नहीं है। ग्रामीणों को खेतों में होकर जाना पड़ता है, जिससे अक्सर विवाद बना रहता है। श्मशानघाट स्थल पर कोई हैडपंप भी नहीं है और न ही कोई टीनशेड पड़ा है। न कोई बाउंड्रीवाल कराई गई है। लोगों को धूप बरसात में बैठना पड़ता है और शव के अंतिम संस्कार में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पत्र में श्...