Hathras News: मौसम की मार, जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की भरमार
हाथरस, अगस्त 14 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। मौसम की मार लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की भरमार है। रोजाना करीब 500 मरीज बुखार के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक इन मरीजों को दवा के साथ बचाव की सलाह दे रहे हैं। बारिश का मौसम अपने साथ कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है। इस मौसम में बच्चों, बुजुर्गों व कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों की सेहत पर सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। यह लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। यही कारण है कि इन दिनों बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भीड़ है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब करीब 500 मरीज बुखार के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक इन मरीजों की डेंगू, मलेरिया व टाइफॉयड की जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.