हाथरस, सितम्बर 7 -- Hathras News: सिकंदराराऊ। शनिवार की देर शाम एटा रोड स्थित ब्रह्मा धर्म कांटे के समीप अज्ञात मैक्स ने मोपेड सवार पत्थर मिस्त्री युवक को रौंद दिया। जिसके चलते गंभीर रूप से घायल होने पर उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजमिस्त्री की मौत पर स्कूल के प्रबंधक राजकुमार सिंह राठौड़ ने गहरा दुख जताया है। जानकारी के अनुसार शाम 7 बजे के लगभग अशोक कुमार 47 बर्ष पुत्र विधि चंद निवासी नैनाना जाट ग्वालियर रोड आगरा मोपेड से सिकंदराराऊ की ओर आटा सब्जी लेने के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी विक्की एटा रोड स्थित ब्रह्मा धर्म कांटे के समीप पहुंची इस दौरान सरियों से लदी अज्ञात मैक्स ने विक्की को रौद दिया और घटना को अंजाम देकर भाग जाने में सफल रही। ...