Hathras News: मैक्स की टक्कर से बुजुर्ग घायल
हाथरस, सितम्बर 16 -- Hathras News: मुरसान। कस्बा मुरसान के हाथरस मथुरा रोड दुरई फाटक के निकट मंगलवार को मैक्स की टक्कर से एक बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए सीएससी मुरसान ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे बागला संयुक्त जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार जारी है। मोहसिन खान निवासी मोहल्ला रंगरेज ने बताया कि वह राशन लेने के लिए मुरसान के सादाबाद रोड के निकट में आया हुआ था। जैसे ही वह राशन लेने के लिए सड़क पार कर रहा था। तभी हाथरस की तरफ से आ रही एक मैक्स ने उसमें टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मोहसिन को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.