हाथरस, अक्टूबर 5 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। मेला श्री दाऊजी महाराज में शनिवार रात अज्ञात सफाई कर्मचारी और झूला संचालक के बीच विवाद हो गया। झूला संचालक और उसके कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारियों से मारपीट कर दी। मारपीट से गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने सफाई कार्य ठप कर दिया। इससे मेले में गंदगी के अंबार लग गए। इस मामले दो आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विवाद के कारण सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कर निवासी सफाई कर्मचारी जीतेश अपने बच्चों को मेला दिखाने गया था। किसी बात को लेकर उसकी झूला संचालक से कहासुनी हो गई। दोनों विवाद हो गया। आरोप है कि झूला संचालक व उसके कर्मचारियों ने जीतेश से मारपीट कर दी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। मारपीट में घायल जीतेश ...