हाथरस, सितम्बर 25 -- Hathras News: हाथरस। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में मेला श्री दाऊजी महाराज स्थित पंडाल में गुरुवार को अमृत सिंह पौनिया की अध्यक्षता में पेंशनर्स सम्मेलन का आयोजन किया गया। अतिथि के रूप में निरंजन क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई, विष्णु पोरवाल मुख्य प्रबंधक रहे। समन्वयक रूप के रूप में आशुतोष कुमार वरिष्ठ कोषाधिकारी मंचासीन रहे। मां सरस्वती के छवि चित्र के समक्ष मार्ल्पण व दीप प्रज्जवलित कर अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर भंवर सिंह पौरुष ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। रोशन लाल वर्मा ने सरस्वती वंदना की। आशुतोष कुमार वरिष्ठ कोषाधिकारी ने कहा कि पेंशनर्स को कोई समस्या हो तो मुझ से संपर्क करें। इस मौके पर सुरेंश चंद्र शर्मा, सुरेश चंद्र रावत, अनिल बौहरे, भारतेन्दु पाल सिंह, सीपी सिंह, शांति...