हाथरस, अगस्त 4 -- Hathras News: सहपऊ। क्षेत्र के गांव रसगवां में मृत भैंस का मांस काटकर ले जाने के आरोप को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

मृत भैंस का मामला जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सरमन सिंह की करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की भैंस सोमवार दोपहर गांव के बाहर बंधी हुई मृत मिली। भैंस की मौत के बाद उन्होंने बहरदोई निवासी एक व्यक्ति को सूचना दी, जो मृत पशुओं को उठाने और उनकी खाल निकालने का कार्य करता है। देर शाम वह व्यक्ति भैंस को बुग्गी में रखकर गांव के बाहर नहर किनारे ले गया। ग्रामीणों का आरोप है कि वहां वह अपने एक साथी के साथ मृत भैंस की खाल निकालने के साथ उसका मांस भी काटकर बोरों में भर रहा था। इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं अधि...