हाथरस, सितम्बर 7 -- Hathras News: हाथरस। एक बार फिर मौसम विभाग द्वारा मौसम बिगड़ने और जिले में मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया अलर्ट सही साबित हुआ। भादौं महीने के शुरुआत के दिनों में भले ही बारिश के दर्शन नहीं हुए, लेकिन रविवार को बादल जमकर बरसे। मौसम विभाग द्वारा मौसम बिगड़ने को लेकर जारी की गई भविष्यवाणी रविवार को सुबह से ही सही साबित होती दिखी। सुबह से ही मौसम खराब दिखाई दिया। सुबह से आसमान में घने काले बारिश के बादल लदे खड़े रहे। इससे बारिश होने के आसार बने रहे। दोपहर दो बजे बूंदा-बांदी के साथ मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरु हो गया। जहां बारिश से मौसम खुशनुमा होने के साथ ही लोगों को गर्मी और उमस के सितम से राहत मिलीं। शाम को मौसम काफी खुशनुमा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री स...