Hathras News: मुख्य मार्गों से दस फुट की दूरी पर स्थापिति किए जायेंगे शिविर
हाथरस, जुलाई 27 -- Hathras News: श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद से होकर गुजरने वाले लाखों शिवभक्तों की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए डीएम व एसपी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि हाथरस जनपद से होकर गुजरने वाले प्रत्येक कांवड़ श्रद्धालु का सम्मान, सेवा और आतिथ्य हमारी संस्कृति एवं परंपरा का परिचायक है। उन्होंने सभी शिविर संचालकों एवं कांवड़ संघों से आह्वान किया कि श्रद्धालुओं की सेवा पूरे समर्पण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में करें, ताकि जब श्रद्धालु अपने जनपद लौटें तो हाथरस की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं एवं आत्मीय स्वागत की सकारात्मक छवि अपने साथ लेकर जाएं। यह भी पढ़ें- Hathras News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण सभी कांवड़ शिविर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.