हाथरस, जुलाई 13 -- Hathras News: मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट इंटर कॉलेज निर्माण की प्रक्रिया तेज, राजस्व टीम ने किया भूमि चिन्हांकन सादाबाद संवाददाता।आज ग्राम बिसावर में प्रस्तावित मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट इंटर कॉलेज (प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक) के निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए राजस्व विभाग की टीम ने भूमि का चिन्हांकन एवं नाप-तौल का कार्य किया। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल बृजेश कौशिक सहित अन्य राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।बताया गया कि विद्यालय निर्माण के लिए भूमि चिन्हांकन की रिपोर्ट तैयार की जा रही है, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जा सके। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हाथरस द्वारा भी इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर भूमि चिन्हांकन की रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।ग्रा...