हाथरस, अक्टूबर 16 -- Hathras News: हाथरस। शहर के रामलीला मैदान प्रांगण में चल रहे रामलीला महोत्सव के तहत शुक्रवार को भक्ति मति मीराबाई के महलों के सुख को त्याग कर वृंदावन की गलियों तक पहुंचने की लीला का मंचन किया गया। इस लीला को देखकर श्रध्दालु मंत्रमुग्ध हो गए।

मीराबाई की कृष्ण भक्ति का मंचन श्रीधाम वृंदावन की बाल गोपाल लीला संस्थान मंडली के कलाकारों के द्वारा मीराबाई ​बचपन में अपनी माता के साथ संतों की संगति में जाने वाली मीरा ने जब पहली बार साधुओं की कुटिया में गिरधर गोपाल की मूर्ति के दर्शन किए। उन्हें अपने पूर्व जन्म के संस्कार और आराध्य का स्मरण हो गया। संतों के अनुग्रह पर जब वह स्वरूप मीरा को प्राप्त हुआ। उनका रोम रोम कृष्णमय हो गया। वे बाल्यकाल से ही उनकी भक्ति में लीन रहने लगीं। समय बीतने के साथ उनका विवाह चित्तौड़गढ़ के राजकुमा...