Hathras News: मिशन शक्ति की जागरूकता रैली में गूंजा नारी सुरक्षा का संदेश
हाथरस, अक्टूबर 12 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत सोमवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। रैली सासनी गेट चौराहे से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों और तालाब चौराहे से गुजरते हुए कोतवाली नगर पहुंचकर संपन्न हुई। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा और एएसपी रामानंद कुशवाहा ने रैली में शामिल होकर नेतृत्व किया। रैली के दौरान आमजन को महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने और महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम में सहयोग करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, शासन की कल्याणकारी योजनाओं और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Hathras News: नारी सुरक्षा के लिए पुलिस ने निकाली जागरूकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.