Hathras News: माला उतारते समय किशोर को लगा करंट, हालत गंभीर
हाथरस, अगस्त 29 -- Hathras News: सासनी। नगला सिंह में शनिवार को खुट्टी पर टंगी माला उतारते समय 14 वर्षीय किशोर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बागला संयुक्त जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नगला सिंह निवासी योगेश का 14 वर्षीय पुत्र विपिन खुटी के पास से होकर गुजर रहा था। बताया गया कि खुट्टी पर माला टंगी हुई थी। विपिन जैसे ही माला उतारने लगा, तभी उसके हाथ में करंट लग गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। किशोर को घायल अवस्था में देखकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.