हाथरस, जुलाई 22 -- Hathras News: सहपऊ। क्षेत्र के गांव जलेसर रोड (मानिकपुर) रेलवे स्टेशन के पास डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर डीएफसी रेलवे लाइन पर मंगलवार की सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर जलेसर रोड पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि लगभग 48 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति डीएफसी रेलवे लाइन पर खंभा संख्या-7 के पास किसी मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। पहचान न होने की स्थिति में शव को पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि परिजनों द्वारा ...