हाथरस, जुलाई 8 -- Hathras News: माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मार्कशीट जारी कर दी है। मार्कशीट प्लास्टिक जैसे पेपर की है,जिस पर कालेज की मुहर लगाने में दिक्कतें स्कूल संचालकों को आ रही है। मुहर लगने के बाद स्याही को सुखाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मार्कशीट वितरण की प्रक्रिया माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद स्कूल संचालक मार्कशीटों का इंतजार कर रहे थे। लगातार विद्यालय संचालक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के चक्कर काटने लगे। पिछले दिनों माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मार्कशीट जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भेज दी। विद्यालय संचालकों ने विद्यार्थियों की मार्कशीट कार्यालय से प्राप्त कर ली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की...