Hathras News: मारपीट व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप
हाथरस, जुलाई 22 -- Hathras News: हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के विद्यानगर निवासी जय सिंह ने नामजद आरोपियों पर मारपीट करने व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। उसने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में उसने कहा है कि लौवर्ड सर्विस सेन्टर में काम करता है। 20 जुलाई को की रात आठ बजे वह कम्पनी की कॉल पर एक मोहल्ले के व्यक्ति के यहां गया था। पीड़ित का आरोप है कि वह जिस व्यक्ति के यहां गया था उसने व उसके भाई ने उसके साथ मारपीट की व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। पीड़ित ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Meerut News: जागृति विहार में युवक पीटा, तीन के खिलाफ रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.