हाथरस, नवम्बर 3 -- Hathras News: सहपऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मनी निवासी एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर मारपीट कर घर से निकालने और तीन वर्षीय बेटी को छीनने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता सोनम पत्नी गोविंद शर्मा का आरोप है कि उसका पति, सास, ससुर और देवर आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसकी तीन साल की पुत्री को अपने पास रखकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता का कहना है कि वह रोती-बिलखती अपने मायके पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।--

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...