Hathras News: मारपीट कर जान से मारने की धमकी, पांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
हाथरस, सितम्बर 11 -- Hathras News: सहपऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बागपुर निवासी कादर खान ने दो नामजद सहित तीन अज्ञात युवकों के विरुद्ध मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि मंगलवार रात गांव थरौरा निवासी राजेश और गांव कुकरगवां निवासी विकास अपने साथ तीन अज्ञात युवकों को लेकर उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने उसे घर से बाहर बुलाया और इसके बाद सभी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कादर खान के अनुसार मारपीट होते देखकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर आने लगे। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देखकर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Kashipur News: युवक से मारपीट के मामले में पांच के खिलाफ केस घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.