हाथरस, जुलाई 23 -- Hathras News: हाथरस,कार्यालय संवाददाता। नगरीय निकायों में 15वें वित्त आयोग, अवस्थापना निधि एवं स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने अवशेष निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में स्वीकृत विकास कार्यों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत निर्माण कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की ज...