हाथरस, अक्टूबर 9 -- Hathras News: हाथरस। शहर के मुरसान गेट स्थित प्राचीन बौहरे वाली देवी मइया मंदिर को जाने वाली प्रमुख मुरसान गेट की सड़क कई सालों से बदहाल पड़ी हुई है। सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे होने की वजह से यहां से गुजरने वाले राहगीरों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब कल (रविवार) से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो जाएगा तो ऐसे में बौहरे वाली देवी मंदिर जाने वाले भक्तों की बदहाल सड़क की वजह से डगर आसान नहीं होगी। शहर से मथुरा रोड ओढ़पुरा को जोड़ने वाले मुरसान गेट प्रमुख मार्ग है। हर दिन हजारों की संख्या में राहगीर यहां से गुजरते हैं। मुरसान गेट 150 साल से अधिक पुराना बौहरे वाली देवी मइया का मंदिर है। सोमवार को भी सुबह-शाम काफी संख्या में भक्त यहां मइया के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। चैत्रीय और शारदीय नवरात्र में म...