Hathras News: माता के जगराते में गूंजे भजन, भावविभोर हुए श्रद्धालु
हाथरस, सितम्बर 18 -- Hathras News: सहपऊ। कस्बा स्थित मातेश्वरी भद्रकाली शक्तिपीठ पर बुधवार देर रात देवी जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस के नगराध्यक्ष वीरेंद्र जैसवाल ने मां की आरती एवं उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद गायक कलाकारों ने माता रानी की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। जागरण में गाए गए भक्तिमय भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। माता के जयकारों और भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते और माता रानी की भक्ति में लीन नजर आए। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों पर श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। कार्यक्रम में मनीष जैसवाल, भानू माथुर, नेता जी पप्पन शुक्ला, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.