हाथरस, अक्टूबर 12 -- Hathras News: हाथरस। शहर के रामलीला मैदान स्थित प्रांगण में चल रहे रामलीला महोत्सव में कृष्ण लीला में सोमवार को ब्रज गोपी अपना दूध दही बेचने मथुरा वृन्दावन जाती। किन्तु कन्हैया अपने सखाओ के साथ गोपियों का मार्ग रोकते है। उन से मार्ग का दान मांगते है। गोपी दान नहीं देती है। वह मैया यशोदा के पास शिकायत करने जाती है। मैया कन्हैया को डाट देती हैं। भगवान चंद्रवली का रूप बदलकर सखी के घर जाते है। वहा जाकर उस से दान लेते है। दान लीला का मंचन देख श्रध्दालु मंत्रमुग्ध हो गए। ​श्रीधाम वृंदावन की बालगोपाल लीला संस्थान मंडली के कलाकारों के द्वारा दर्शाया गया कि ब्रज की गोपियां दूध और दही बेचने के लिए मथुरा-वृंदावन की ओर जा रही थीं। तभी कन्हैया अपने ग्वाल बालों के साथ उनका मार्ग रोक लेते हैं। उनसे मटकी उतारकर दान माखन का दान मांगते...