Hathras News: मां भद्रकाली मंदिर में हवन-यज्ञ की पूर्णाहुति
हाथरस, अक्टूबर 19 -- Hathras News: सहपऊ। कस्बा स्थित प्रसिद्ध मातेश्वरी भद्रकाली शक्तिपीठ पर शारदीय नवरात्र के दिन सोमवार को हवन-यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। इसमें आहुतियां देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हवन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने अपनी धर्मपत्नी के साथ यज्ञ में भाग लेकर आहुतियां दीं। कस्बे के कुलगुरु पंडित सत्यम गौड़ ने मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ संपन्न कराया। नवरात्र के दिन मंदिर में विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। यज्ञ की पूर्णाहुति के दौरान श्रद्धालुओं ने मां भद्रकाली के जयकारे लगाए और माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.