हाथरस, अक्टूबर 14 -- Hathras News: महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष तथा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) की जिला संचालन समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने ली। डीएम ने योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा लंबित प्रकरणों का निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने विचाराधीन आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, लंबित प्रकरणों, स्वीकृति एवं भुगतान की स्थिति से अवगत कराया। समिति के समक्ष प्रस्तुत 07 प्रकरणों पर विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: 20 मेधावी छात्राओं समेत उत्कृष्...