Hathras News: महिला दुकानदार से मारपीट, मुकदमा दर्ज
हाथरस, अक्टूबर 16 -- Hathras News: हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के नगला बास गांव में उधारी का सामान न देने पर महिला दुकानदार से मारपीट कर दी गई। पीड़िता गीता पत्नी श्यामसुंदर निवासी नगला बास ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। 12 अक्टूबर को शाम गांव का बादाम उनकी दुकान पर उधारी लेने आया। पिछली उधारी बकाया होने के कारण गीता ने सामान देने से मना कर दिया। आरोप है कि इसी बात पर कुछ देर बाद बादाम, उसका भाई मुकुल, कुलदीप और अन्नू पुत्री हरि सिंह ने एकजुट होकर गाली-गलौज की और मारपीट की। इससे गीता के सिर में चोट आई और आरोपयों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का मेडिकल हो चुका है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.