हाथरस, सितम्बर 10 -- Hathras News: सादाबाद। सादाबाद कोतवाली में मंगलवार की देर शाम दी गई तहरीर में क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने एक युवक पर उससे व उसकी भाभी से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर हमलावर होते दिख रहे हैं। तहरीर में युवती ने बताया कि आठ सिंतबर की शाम को जब वह घर में खाना बना रही थी तो इसी दौरान छह लोग जबरन घर में घुस आए और एकांत का फायदा उठाकर उससे व उसकी भाभी से छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो परिवार के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का लग रहा है, ह...