Hathras News: मरीजों को उत्कृष्ट, त्वरित और सुरक्षित सेवा दी जाए: सीएमओ
हाथरस, जुलाई 29 -- Hathras News: हाथरस। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरसान में आयोजित 108/102 एंबुलेंस पायलटों के क्लस्टर-आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. वेद प्रकाश और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ दलवीर सिंह रावत ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया और प्रतिभागी पायलटों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रतिक्रिया समय एवं उसकी उपयोगिता की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने कहा कि 108/102 एंबुलेंस सेवा आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था की एक अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने पायलटों को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को अपने दैनिक कार्य में प्रभावी रूप से लागू करें, सुरक्षित एवं रक्षात्मक ड्राइविंग अपनाएं, यातायात नियमों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.