Hathras News: मण्डलायुक्त ने नागरिकों से की समयबद्ध सहभागिता की अपील
हाथरस, नवम्बर 28 -- Hathras News: भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित स्व-गणना अभियान की समयसीमा अब निकट है। स्व-गणना की निर्धारित अवधि 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक है तथा अभियान के लिए अब केवल तीन दिन शेष हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए मण्डलायुक्त अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़ ओ पी आर्य, आईएएस ने मण्डल के जनपद अलीगढ़, हाथरस, एटा एवं कासगंज के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे बिना विलम्ब अपनी स्व-गणना पूर्ण कर जनगणना-2027 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। मण्डलायुक्त ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना का कार्य नहीं, बल्कि देश के भविष्य के विकास की आधारशिला है। जनगणना से प्राप्त विश्वसनीय आंकड़े विकास योजनाओं के निर्माण, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, संसाधनों के समुचित वितरण तथा जनआवश्यकताओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.