हाथरस, सितम्बर 3 -- Hathras News: हाथरस। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिले में पंजीकृत श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने एवं उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु जिले के अलग-अलग लेबर चौराहों पर स्वास्थ्य और आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को शहर के चामड़ गेट लेबर चौराहे पर स्वास्थ्य एवं आयुष्मान कार्ड कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें पंजीकृत श्रमिकों एवं अन्य उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड बनाए गए।शिविर में सात आयुष्मान कार्ड बनाए गए। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से 97 मरीजों का उपचार किया गया। उपचारित मरीजों में से 70 मरीजों की सीबीसी जांच कराई गई, जबकि 18 मरीजों की शुगर जांच की गई। यह भी पढ़ें- सीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर बनें...