Hathras News: भैंस व्यापारी से मारपीट एक लाख रुपये गायब, मुकदमा दर्ज
हाथरस, सितम्बर 9 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के छोटुआ गांव के पास एक भैंस व्यापारी के साथ छह लोगों ने मारपीट की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मारपीट के दौरान भैंस बेचकर लाए गए करीब एक लाख रुपये भी गायब हो गए। पुलिस ने इस मामले में मारपीट का मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिला अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के गांव जवार निवासी हासिम कुरैशी का कहना है कि उनके भाई आमीन पुत्र हाजी हफीज भैंस खरीदने-बेचने का काम करते हैं। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे पटा गांव के सुरेंद्र ने अपने बेटे के लिए गांव जवार से आमीन से एक भैंस खरीदी थी। आमीन सुबह करीब नौ बजे मुरसान के पटा गांव से भैंस के एक लाख रुपये लेकर बाइक से अपने घर जवार लौट रहे थे। आरोप है कि छोटुआ गांव के पास रास्ते में छोटुआ गांव के चार युवकों और दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.